सीवान, मार्च 3 -- बसंतपुर, एक संवाददाता। बसंतपुर थाना क्षेत्र के खेड़वा गांव निवासी जय नारायण ठाकुर सोमवार की सुबह सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। वे साइकिल से सुघरी स्थित बीएड कॉलेज जा रहे थे, तभी रास्ते में एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि जय नारायण ठाकुर सुघरी बीएड कॉलेज में ऑफिस सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.