गंगापार, जून 20 -- थाना क्षेत्र के शिवराजपुर के समीप शनिवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है । 53 वर्षीय शिव निवाज पाल पुत्र सीताराम पाल निवासी कूड़ी बरहा, थाना जनेह, जनपद रीवा (मध्य प्रदेश) अपनी पुत्री 25 वर्षीय उपासना पाल पत्नी निर्मल पाल के साथ इटहाई, बरगढ़, चित्रकूट से मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। शंकरगढ़ क्षेत्र के लकहर गांव में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे।वापसी के दौरान शिवराजपुर स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए जैसे ही उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल मोड़ी, पीछे से तेज गत...