आजमगढ़, जून 24 -- मिल्कीपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर सोमवार की रात चार पहिया वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के समय दोनों दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पवई थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी 48 वर्षीय आशाराम प्रजापति का मिल्कीपुर बाजार में मेडिकल हॉल है। उनका पुत्र 20 वर्षीय अंश प्रजापति बीए करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। इसके साथ ही वह मिल्कीपुर बाजार स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ता था। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आशाराम अपनी दुकान बंद करने के बाद बेटे अंश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साला की मौत वह गांव में स्थित पूर्वा...