वाराणसी, मई 14 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। बड़ागांव-बसनी मार्ग पर शहीद गेट के पास बुधवार रात करीब 11 बजे अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। जौनपुर के खेतापुर (नेवढ़िया) निवासी 35 वर्षीय राजकुमार लंबे समय से अपने ससुराल नामापुर (बड़ागांव) में रहता था। वह बुधवार को पड़ोसी 32 वर्षीय संतोष कुमार के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए बाइक से निकला था। कार्यक्रम के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शहीद गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक की मौत हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बड़ागांव पुलिस ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव पहुंचा...