महोबा, दिसम्बर 18 -- कुलपहाड़। सघन वाहन चेकिंग अभियान में चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतरवाने के साथ हूटर आदि की जांच कराई गई। अभियान में 13 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर कस्बा के गोंदी चौराहा,बस स्टैंड, राजमार्ग में वाहनों की जांच की गई। अभियान में चार पहिया वाहन चालकों को कोहरे में सावधानी बरतनें के निर्देश दिए गए। सीओ रविकांत गोंड, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज विकास तिवारी, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण वैश्य, मोहम्मद शोएब आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.