चार पहिया ईवी की खरीद पर दी जाए सब्सिडी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा की उद्योग संबंधी स्थायी समिति ने चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लक्षित और समयबद्ध उपभोक्ता सब्सिडी शुरू करने सिफारिश की है। समिति ने माना है कि इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत अब भी आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी बाधा है। मौजूदा समय में डीजल-पेट्रोल कारों की तुलना में इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत काफी अधिक है। बीते दिनों में समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट में कहा गया कि इलेक्ट्रिक कारें पीएम ई-ड्राइव योजना में सीधे उपभोक्ता सब्सिडी के लिए शामिल नहीं हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों की शुरुआती कीमत अधिक होना आम आदमी को इलेक्ट्रिक कार खरीदने से रोकने की बड़ी वजह है। मौजूदा समय में सरकार द्वारा संचालित उत्पादन-संबंधित प्रोत्साहन (पीएलआई)-ऑटो जैसी उत्पादन आधारित योजनाएं कंपनियों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.