नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- देश के अंदर कई कंपनियां शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर रही हैं। इनकी रेंज 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर तक जा रही है। तो दूसरी तरफ, कई कंपनी ऐसे व्हीकल तैयार कर ही हैं जो भले ही रेंज कम दें, लेकिन ये कम्फर्ट के मामले में सभी से ऊपर हैं। इस लिस्ट में एक नाम पेव हाईराइडर (PEV highrider) का नाम भी शामिल है। इस स्कूटर की खास बात ये है कि इसमें किसी कार की तरह चार व्हील मिलते हैं। जिससे इसे बैलेंस करने की टेंशन पूरी तरह खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं, इसमें कार की तरह कम्फर्टेबल सीट, लेग रूम, बूट स्पेस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। कुल मिलाकर ये 2 पैसेंजर वाली कार की तरह है। पेव हाईराइडर इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशंसइस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 600 वाट बैटरी पैक कैपेसिटी का ऑप्शन मिलता है। हाईराइडर इलेक्ट्रिक स्कूटर दो प्रकार के...