चार पर मारपीट मुकदमा दर्ज
रुडकी, जून 24 -- लक्सर। खड़ंजाकुतुबपुर गांव निवासी अफजल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार मई को उसका लड़का अजमल व भतीजा मुजफिकर लक्सर के एक बैंक में पैसे जमा करने गए थे। उसका भतीजा बैंक में चला गया लेकिन उसका बेटा बाहर बाइक पर बैठा था। इसी बीच रंजिश के चलते जुबेर, सायान व फरहान निवासी लक्सरी, आशिफ उर्फ गरीब व हारुन निवासी अब्दुल रहीमपुर ने बेटे अजमल को गाली देते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके बेटे ने बड़ी मुश्किल जान बचाई जाते-जाते व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- चार पर मारपीट मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.