हमीरपुर, जून 13 -- सरीला, संवाददाता। पट्टे की भूमि को लेकर विवाद में गोली लगने से घायल हुए शख्स ने अपने ही दो चचेरे भाइयों और दो चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को करियारी गांव में गोली लगने से अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ था। उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद शनिवार को वापस घर आए घायल अर्जुन सिंह ने थाना जरिया में तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार के ही चंद्रपाल व इंद्रपाल पुत्रगण स्वामीदीन से पट्टे की भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है, जिससे वो आए दिन गाली-गलौज करते रहते हैं। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में चचेरे भाई को मारी गोली, रेफर वह सूरत गुजरात में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। विवाद की सूचना मिलने पर वह 11 जून को गांव आया था। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह घर के पास लगे सबमसर्बिल प...