हमीरपुर, जुलाई 1 -- जिला मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों में तीन दिवसीय टेट परीक्षा गुरुवार से सीसी टीवी की निगरानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगी। जिसमें 1584 परीक्षार्थी पंजीकृत है। जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टेट परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, इस्लामियां इंटर कालेज व श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिसमें सीसीटीवी की निगरानी में टेट परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। सुबह पॉली में 9.30 से 12 बजे व दोपहर की पॉली में 2.30 से 5 बजे के बीच परीक्षाएं होगी। इस परीक्षा में 1584 परीक्षार्थी पंजीकृत है। यह भी पढ़ें- UPTET : यूपी टीईटी परीक्षा कल से, कब तक एंट्री, कौन से डॉक्यूमेंट अनिवार्य, क्या बैन, 10 नियम परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों स...