चार परीक्षा केंद्रों पर 1188 परीक्षार्थी देंगे नीट री एग्जाम
हाथरस, जून 19 -- राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी द्वारा आयोजित री-एग्जामिनेशन नीट (यूजी)-2026 परीक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र अधीक्षकों तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, परीक्षा सामग्री की गोपनीयता तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की पवित्रता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण गंभीरता, सतर्कता एवं जवाबदेही के साथ निभाए। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.