रांची, जून 23 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में पार्टी के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, प्रदेश मीडिया संयोजक लाल किशोरनाथ शाहदेव, मीडिया संयोजक डॉ तौसीफ और प्रवक्ता सोनाल शांति ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन किया। प्रवक्ताओं ने देश में परीक्षाओं की बदहाली, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के गिरते स्तर पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि साल 2014 से 2024 के बीच देश में लगभग 89 पेपर लीक के मामले सामने आए, जिस कारण 48 बार दोबारा परीक्षाएं करानी पड़ीं। प्रवक्ताओं ने कहा कि सिर्फ चार बड़ी परीक्षाओं में हुई धांधली के कारण एक करोड़ से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए हैं। यह भी पढ़ें- फैक्ट चेक: राहुल गांधी के 'कोटा फैक्ट्री' दावे की पड़ताल नीट यूजी 2026 के लगभग 24 लाख अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ और अब मामला स...