मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- मुजफ्फरपुर। औराई और कटरा प्रखंड की दो-दो पंचायतों को नया पंचायत सरकार भवन मिलेगा। इसका निर्माण करीब 10 करोड़ की लगात से होगा। इसे लेकर भवन निर्माण विभाग के भवन प्रमंडल मुजफ्फरपुर के कार्यपालक अभियंता रवि चंद्र ने टेंडर जारी किया है। बताया गया है कि औराई प्रखंड की भलुआ सिमटोका और रामपुर शंभूता पंचायत में नया पंचायत सरकार भवन बनेगा। वहीं, कटरा की बेरई उत्तरी और शिवदासपुर पंचायत में भी पंचायत सरकार भवन का निर्माण होगा। करीब 12 महीने में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.