सहरसा, अप्रैल 20 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में पैक्स चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धनुपुरा, बख्तियारपुर दक्षिणी, भटौनी एवं तरियामा पंचायत में आज मतदान कराया जाएगा। इसके लिए कुल 13 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। धनुपुरा में 3, बख्तियारपुर दक्षिणी में 3, तरियामा में 3 तथा भटौनी में 4 केंद्र शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा। इसके तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाने की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, छाया समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में आज पैक्स का होगा चुनाव सुरक्षा के कड़े इंतजाम, कड़ा मुकाबला तय:निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ जयकिशन ने बताया कि अ...