चतरा, मई 27 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। नावाडीह बाजोबर के ग्रामीणों द्वारा अलग फीडर की मांग पर पत्थलगड्डा के बरवाडीह, सिंघानी, नोनगांव एवं मेराल पंचायत के ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल चतरा को लिखित आवेदन देकर सभी पंचायत में अलग-अलग फीडर चालू करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हर पंचायत में क़रीब बीस से पच्चीस हजार की आबादी है उसके बावजूद पावर सबस्टेशन से सिमरिया प्रखंड के हुरनाली पंचायत के उरूब, तपसा, हांडे , बारा आदि गांवों को बिजली आपूर्ति हो रहा है। अगर नावाडीह- बाजोबार को अलग फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है तो ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- अलग फीडर से बिजली आपूर्ति मांग को लेकर नावाडीह में धरना-प्रदर्शन वहीं चार पंचायतों को अलग फीड...