चार नायब तहसीलदारों को मिली प्रोन्नति
चंदौली, अगस्त 15 -- पीडीडीयू नगर। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत जिले की तीन तहसीलों में तैनात चार नायब तहसीलदारों को प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। जारी आदेश के अनुसार पीडीयू नगर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशुतोष राय को प्रोन्नति मिली है। इसी क्रम में चंदौली सदर तहसील के नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव और अमित कुमार सिंह को भी पदोन्नत किया गया है। वहीं नौगढ़ तहसील में तैनात नायब तहसीलदार राजेंद्र यादव को भी प्रोन्नति का लाभ मिला है। शासनादेश के बाद विभागीय स्तर पर आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- 332 नायब तहसीलदार पदोन्नति पाकर बने तहसीलदार प्रोन्नति मिलने पर जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चारों नायब तहसीलदारों को बधाई दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.