देवरिया, मई 12 -- खुखुन्दू(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के खुखुन्दू गांव में कहासुनी के बाद युवक पर लोहे के रॉड, हांकी व डंडे से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद व सात-आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल युवक का उपचार कराया गया। खुखुन्दू थाना क्षेत्र के खुखुन्दू गांव निवासी प्रदीप राय पुत्र स्व. श्यामनारायन राय ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि 10 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके पुत्र सत्यम राय का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर अनुज चौहान, बीरु चौहान, शैलेश व आदित्य तिवारी निवासी शेरवा बभनौली अपने सात-आठ अज्ञात साथियों के साथ दरवाजे पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- युवक को मारपीट कर किया घायल विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे की रॉड, हांकी व डंडे से सत्यम राय की पिटाई कर...