बलिया, मार्च 11 -- बांसडीह। इलाके के हालपुर निवासी नीतिश वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सुल्तानपुर निवासी अंशु राजभर, राजन राजभर, नीतिश राजभर, दिनेश राजभर और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह निमंत्रण से घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में सुल्तानपुर टोला बाजार के पास आरोपियों ने घेर लिया और मारपीट कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...