चार नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, छानबीन शुरू
सिद्धार्थ, मई 24 -- उस्का बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। उस्का बाजार पुलिस ने विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट कृपाशंकर त्रिपाठी की तहरीर पर शनिवार को श्मशान भूमि से मिट्टी निकालकर बेचने सहित कई गंभीर आरोपों में क्षेत्र के चार नामजद व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी व विश्व हिन्दू महासंघ के जिलाध्यक्ष कृपाशंकर त्रिपाठी ने उस्का पुलिस को तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के गोशाला चौराहा के फुलवरिया श्मशान घाट पर हिन्दू वर्ग के लोग शव को जलाते हैं और कुछ दफनाते हैं। नगर पंचायत उस्का बाजार की ओर से टीन शेड लगा करके छाया भी किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ केस 22/23 मई की रात से ही क्षेत्र के परसा बुजुर्ग राजेंद्र नगर निवासी मुबारक व तबारक पुत्र गुलहसन, खुआब पुत्र पाथर, नजाबुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.