गोरखपुर, फरवरी 18 -- खोराबार, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के रामपुर टोला केरवानी निवासी मुर्तुजा पुत्र निजामुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात लड़की के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुर्तुजा के अनुसार, 14 फरवरी की शाम उनकी बेटी हिना खातुन पड़ोस के गांव से बकरी चराकर लौट रही थी। तभी रजनीश यादव ने अपशब्द कहे। विरोध करने पर संजय यादव, उसकी पत्नी, भाभी व अन्य के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.