नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। मयूर विहार इलाके में रविवार रात चार नाबालिगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपी नाबालिगों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। डीसीपी राजीव कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे पीड़ित युवक अपने एक दोस्त के साथ मयूर विहार के वायरलेस रोड के पास मौजूद था। इसी दौरान चार नाबालिग लड़कों ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। अचानक हुए इस टकराव में चारों नाबालिगों ने मिलकर पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद युवक को खून से लथपथ छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। रात करीब 9:03 बजे मयूर विहार पुलिस को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से हमले में घायल एक युवक के भर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.