धनबाद, जनवरी 6 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। नये लेबर कोड लागू करने के विरोध में सोमवार को संयुक्त मोर्चा के बैनर मजदूरों ने नॉर्थ तिसरा परियोजना से जुलूस निकाला। केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए नॉर्थ तिसरा कार्यालय पहुंचे। जहां पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने कहा कि जब तक नया लेबर कोड वापस नहीं ले लिया जाता है, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर भगवान दास पासवान, धर्मेंद्र राय, बंटी सिंह, संतोष मिश्रा, रितेश निषाद, तेजा बेलदार, अनिल सिंह, पशुपतिनाथ देव, वीरेंद्र पासी, उमेश सिंह, सुजीत मंडल आदी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.