समस्तीपुर, जुलाई 2 -- मोहनपुर। मोहनपुर प्रखंड में चार नये कृषि समन्वयकों को पदस्थापित किया गया है। इनमें धीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार शर्मा, मनोज कुमार राय व श्वेता कुमारी शामिल हैं। इन चारों कृषि समन्वयकों ने मोहनपुर कृषि विभाग में गुरुवार को योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि मोहनपुर में पदस्थापित राजीव रंजन को पटोरी के रुपौली, शिउरा और चाकसहो पंचायत, जितेंद्र कुमार राय को पटोरी के सिरदिलपुर, सुपौल, तारा धामौन तथा हसनपुर सूरत के लिए कृषि समन्वयक़ बनाया गया है। अमरेंद्र कुमार राय को पटोरी के शहरी क्षेत्र बहादुरपुर, विशाल कुमार को समस्तीपुर के मोहनपुर शहरी क्षेत्र में हरपुर एलौथ और समस्तीपुर नगर परिषद का कृषि समन्वयक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...