चार नगर पंचायतों में हुई अस्थाई ईओ की तैनाती
बस्ती, अगस्त 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन नगर विकास अनुभाग ने जिले में रिक्त चल रहे अधिशासी अधिकारी के खाली पदों पर अस्थाई तौर पर प्रभारी ईओ की तैनाती कर दी है। उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप में नगर पंचायत भानपुर का ईओ नगर पालिका परिषद बस्ती के अंगद गुप्ता को बनाया गया है। यहां पर एसडीएम राजेश यादव ईओ का कार्यभार देख रहे थे। नगर पंचायत बनकटी में ईओ गायघाट राहुल यादव, नगर पंचायत रुधौली में नगर पंचायत मुंडेरवा के ईओ अमित सिंह, नगर पंचायत बभनान में नगर पंचायत गनेशपुर के ईओ को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.