चार नए लेबर कोड के विरोध में बीसीकेयू का प्रदर्शन
धनबाद, मई 13 -- केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड के विरोध में मंगलवार को सेल चासनाला कोल वाशरी में बीसीकेयू के बैनर तले मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। मौके पर बीसीकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष सुंदरलाल महतो ने कहा कि सरकार ने 29 पुराने कानूनों को खत्म कर चार नए कोड लागू किए हैं, जो मजदूरों का हक छीनने वाले हैं। इसके खिलाफ सीटू, एटक, एचएमएस और आईएनटीसीयू के साथ मिलकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। मौके पर योगेन्द्र महतो, समीर मंडल, सीएन घोष, रज्जप अंसारी, कंचन महतो, प्रवीण महतो, शत्रुघ्न महतो, संजीव महतो, धनंजय ओझा, आनंद महतो और राजू बहादुर मुख्य रूप से उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों ने प्रदर्शन कियाप्रदर्शन के अन्य स्थल बरोरा। चार लेबर कोड के विरोध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.