एटा, अगस्त 17 -- मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में चार नए मलेरिया पॉजिटिव रोगियों को परिजनों ने उपचार के लिए भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि मरीजों को ठंड देकर बुखार आया। जांच रिपोर्ट आने पर चारों मलेरिया पॉजिटिव निकली हैं। सोमवार को मेडिसिन वार्ड में जनपद फिरोजाबाद के गांव कुंजपुर पतारा निवासी 21 वर्षीय मोहित पुत्र नबाव सिंह, धुमरी निवासी 30 वर्षीय बृजेश कुमारी पत्नी संतराम सिंह, निधौली खुर्द निवासी 25 वर्षीय शिवानी पुत्री संजय कुमार मलेरिया पॉजिटिव निकली है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में संचालित एमएमयू यूनिट का पायलट गढ़ी बैंदुला निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र संतोष कुमार मलेरिया पॉजिटिव निकला है。

मलेरिया के कारण मेडिसिन वार्ड में मौजूद मलेरिया पॉजिटिव रोगियों के परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व ठंड के साथ बुखार आया। जांच में चार ...