चार नए बैंक खातों से खुलेगा 1.78 करोड़ रुपये की ठगी का नेटवर्क
प्रयागराज, अक्टूबर 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व महिला सीएमएस से 1.78 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार आयुष अवस्थी से पूछताछ के बाद साइबर क्राइम पुलिस को गिरोह की परतें खोलने में अहम सुराग मिले हैं। ठगी की रकम ट्रांसफर किए गए चार अन्य संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी पुलिस के हाथ लगी है। इन खातों की जांच के साथ पुलिस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान और उनकी भूमिका का पता लगाने में जुटी है। मामले में पहले से चिह्नित दो वांछित आरोपितों की तलाश के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। जांच में सामने आया है कि साइबर ठगों ने मुंबई में होटल के कमरे में बाकायदा सेटअप तैयार किया था। इसी कमरे से गिरोह के सदस्य पुलिस और सीबीआई अधिकारी बनकर पूर्व महिला सीएमएस को करीब एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.