नई दिल्ली, मार्च 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा नानकसर (दिल्ली) से गाजियाबाद के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा की भी शुरुआत की। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने वाले 12877 लोगों के खाते में 24 करोड़ रुपये की सब्सिडी भी दी। इसके अलावा इंद्रप्रस्थ डिपो में 150 करोड़ की लागत से नए डीटीसी कार्यालय के निर्माण का शिलान्यास किया। इन चार नई योजनाओं से दिल्ली की परिवहन सुविधाओं को रफ्तार मिलेगी। गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नई इलेक्ट्रिक बसें उतरने से दिल्ली में सफर और आसान होगा और लास्ट माइल कनेक्टिविटी बेहतर होगी। पिछले एक वर्ष में सरकार ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था दुरुस्त करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.