नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- अनूप नौटियाल, सामाजिक कार्यकर्ता चार धाम यात्रा की रविवार 19 अप्रैल से शुरुआत हो रही है। अक्षय तृतीया के पावन मौके पर यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट खुल जाएंगे और 22 अप्रैल से केदारनाथ व 23 अप्रैल से बद्रीनाथ धाम श्रद्धालु जा सकेंगे। चूंकि सनातन धर्म में इस यात्रा का काफी महत्व है, इसलिए अच्छी-खासी संख्या में श्रद्धालु यहां आते रहते हैं। वर्ष 2024 में 48 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चार धाम यात्रा की, जबकि 2025 में यह संख्या 6.4 प्रतिशत बढ़कर 51 लाख से अधिक हो गई। हालांकि, 2023 में दर्ज 56,16,653 श्रद्धालुओं की तुलना में 2025 का आंकड़ा कम था, पर यह संकेत है कि संख्या में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है और इसे सफलता या विफलता का एकमात्र पैमाना नहीं बनाना चाहिए। इसके बजाय, हमें यह समझना चाहिए कि यहां कितनी संख्या सुरक्षा, सुगमता...