चक्रधरपुर, मार्च 23 -- चक्रधरपुर। मुजफ्फरपुर के रहने वाले दीपक कुमार गुप्ता चार धाम 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर निकले हैं। चक्रधरपुर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। शहर पहुंचने पर दीपक गुप्ता को नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, वार्ड पार्षद राजू प्रसाद कसेरा ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे अभी तक 11 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पूरी कर 12वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आगे निकले हैं। वे चक्रधरपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। मंगलवार की सुबह बंदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से राजेश गुप्ता, प्रमेन्द्र सिंह चौहान, कबीर पाण्डेय, सोनू उरांव, राहुल शर्मा, विक्की शर्मा, सोनू विश्वास समेत काफी संख्या में युवक मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.