भदोही, मई 5 -- भदोही, संवाददाता। चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को साइबर धोखाधड़ी से बचाव के लिए सतर्क किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि आगामी चार धाम यात्रा को लेकर साइबर अपराधियों द्वारा हेलीकॉप्टर बुकिंग और पर्यटन सेवाओं के नाम पर धोखाधड़ी की आशंका बनी है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइटों का ही प्रयोग करने का आह्वान किया। हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग के लिए केवल आधिकारिक आईआरसीटीसी वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in का ही प्रयोग करने का आह्वान किया। किसी प्रकार की दिक्कत को लेकर उत्तराखंड पर्यटन विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 91- 8394833833 पर यात्रा लिखकर संदेश भेजकर पंजीकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.