बिहारशरीफ, मई 10 -- कतरीसराय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में हुई कार्रवाई राजगीर/कतरीसराय, निज संवाददाता। कतरीसराय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से शनिवार को चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि ये चार धाम की यात्रा, हेलीकॉप्टर बुकिंग, धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने के नाम पर ठगी करते थे। इनमें पास से सात फोबाइल फोन व साइबर ठगी से जुड़े कई सामान बरामद किये गये हैं। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गांव के पास खेत में ग्राहकों को ठगी का शिकार बनाते रंगे हाथ पकड़ा गया है। भ्रमण कराने के लिए बुकिंग कराने के नाम पर 30 प्रतिशत पैसा एडवांस में ऑनलाइन मंगाया जाता था। यह भी पढ़ें- खेत में हेलो-हेलो कर लगा रहे थे चारधाम यात्रा के नाम पर चूना, अचानक पहुंच गई पुलिस; फिर... पैसा मिलने के ...