देहरादून, मार्च 26 -- उत्तराखंड में 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अब तक 10 लाख पंजीकरण और 5 करोड़ की बुकिंग हो चुकी है। सरकार का मुख्य लक्ष्य सड़कों, स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था को सुधारकर श्रद्धालुओं को सुरक्षित दर्शन कराना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर खास निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सड़कों की मरम्मत, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने को कहा है।श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरी है। चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। इस दौरान उत्तराखंड के लोग देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करते हैं। चार धाम य...