रुडकी, मार्च 12 -- नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की चार दिन से चली हड़ताल गुरुवार करीब पांच घंटे चली तीन दौर की वार्ता विफल रही। हालांकि तीसरे दौर की वार्ता में कुछ बिदुंओं पर सहमति बन गई, लेकिन कर्मचारी समान काम-समान वेतन की मांग पर अड़े रहे। इससे तीसरे दौर की वार्ता भी बेनतीजा रही। कर्मचारियों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी सभी मांगों नहीं माना जाता है उनका आंदोलन जारी रहेगा। अस्थाई सफाई कर्मचारी संविदा कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन, लंबित एसीपी दिए जाने, मृतक कर्मचारी के आश्रितों को नौकरी देने आदि की मांग को लेकर चार दिन से हड़ताल पर बैठे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...