चार दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, रोड जाम
नवादा, मई 10 -- नवादा नगर थाना क्षेत्र के गोनावां निवासी संतोष कुमार ने अपने 14 वर्षीय पुत्र वंशराज की हत्या का आरोप लगाते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने मृतक के चार दोस्तों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सभी आरोपित 12 से 14 वर्ष के बताए गए हैं। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के परिजनों के मुताबिक, वंश राज शुक्रवार को स्कूल गया था। उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी क्रम में उसके एक दोस्त ने बताया कि नहाने के क्रम में वंशराज गोनी पहाड़ के समीप तालाब में डूब गया है। यह जानकारी मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए और तालाब में काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। अगले दिन शनिवार की सुबह तालाब से शव बरामद किया गया। शरीर पर जख्म के गहरे निशान को देख परिजनों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.