चार दोषियों पर लगाया गया अर्थदंड
मिर्जापुर, मई 16 -- मिर्जापुर। न्यायालय ने तीन अलग-अलग मामलों में सुनवाई करते हुए चार दोषी पर अर्थदंड लगाया है। कटरा कोतवाली में दर्ज आर्म्स एक्ट में दोषी लालगंज निवासी सलीम उर्फ सैय्यद को जेल में बिताई गई अविध की सजा, देहात में दर्ज आर्म्स एक्ट में दोषी अर्जुनपुर निवासी कन्हैयालाल को दो हजार रुपये और शहर कोतवाली में दर्ज मारपीट के मामले में दोषी फतहां निवासी महेश उर्फ बब्लू और सोनू उर्फ धीरज को 1500-1500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदण्ड अदा न करने पर एक दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। यह भी पढ़ें- आर्म्स एक्ट में दो दोषियों को सजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.