प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- पट्टी। पट्टी कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार देसी बम के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने क्षेत्र में पट्टी-चांदा मार्ग पर राजसी ढाबा से आगे बीबीपुर गांव के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। उसके पास से चार देसी बम बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान मिंटू जायसवाल पुत्र भगवान दास जायसवाल निवासी किंदीपुर, थाना चांदा, सुल्तानपुर के रूप में हुई। टीम में उपनिरीक्षक प्रशांत कटियार, कांस्टेबल सोनू कुमार और नागेश राय शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...