भागलपुर, जनवरी 23 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़हरी एवं रघुनाथपुर गांव में बेखौफ चोरों ने एक ही रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए तीन खाद-बीज दुकान और एक किराना दुकान से कुल 1 लाख 31 हजार 250 रुपये नकद चुरा लिए। मामले को लेकर पीड़ित खाद-बीज व्यवसायी मुन्ना यादव के आवेदन पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित व्यवसायी मुन्ना यादव ने बताया कि गुरुवार की रात वह बड़हरी स्थित अपनी खाद दुकान बंद कर दुकान के अंदर ही सो रहे थे। रात करीब एक बजे टीन काटने की आवाज सुनकर जब वह बाहर निकले तो एक बाइक पर सवार तीन चोर उनकी दुकान के सामने से भागते नजर आए। जब उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ला टूटा हुआ था और उसमें रखे 49,720 रुपये गायब थे। भागते चोरों में से उन्होंने र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.