मधेपुरा, फरवरी 20 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। मुरलीगंज बाजार में चोरों ने बुधवार की देर रात चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी की घटना से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात चोरों ने मिडिल चौक स्थित अरविंद यादव की किराना दुकान से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सामान व कुछ नगद चोरी कर ली। वहीं शंभू यादव की पान दुकान से लगभग छह हजार रुपये का सामान गायब कर दिया। इसके अलावा मुकेश कुमार के जनरल स्टोर दुकान से लगभग दस हजार रुपये के सामान चोरी कर लिया। वही शहर के गोलबाजार वार्ड सात स्थित बाबुल कुमार की पान दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से करीब 15 हजार रुपये मूल्य का सामान और गल्ले में रखे नगदी चुरा ले गए। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों ने मुरलीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.