सीतापुर, सितम्बर 27 -- सीतापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को वितरित किए जा रहे खाद्यान्न की गुणवत्ता और व्यवस्था जांचने के लिए शहर के मोहल्ला नई बस्ती के उचित दर विक्रेता प्रदीप कुमार गुप्ता और अजय अग्रवाल, विजय लक्ष्मीनगर के प्रदीप कुमार अरविंद कृष्ण और लोहारबाग के उचित दर विक्रेता श्रीकृष्ण महावर की राशन दुकानों का सत्यापन किया गया। चार उचित दर दुकानों पर हुई जांच में राशन वितरण व्यवस्था तो मानक के अनुरूप मिली, लेकिन वितरण के समय निगरानी के लिए नामित नोडल अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले। जांच अधिकारियों ने दुकानों पर गेहूं-चावल के वितरण, ई-पॉस मशीन, मूल्य प्रदर्शन, घटतौली और स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 264 क्विंटल राशन कर दिया गायब, दो...