बरेली, अप्रैल 12 -- कुतुबखाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चार दुकानों पर छापा मारा। वहां से खोया और पनीर के नमूने लिए गए जिनको जांच के लिए झांसी लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने टीम के साथ शनिवार को विशेष अभियान चलाया। कुतुबखाना खोया मंडी में टीम ने कई दुकानों पर जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में रौनक ट्रेडर्स से खोया और पनीर का नमूना लिया। टीम ने मंडी में कई अन्य दुकानों पर भी जांच की। टीम ने भगवान दास खोया सेंटर से खोया, अफसर आलम के यहां से खोया, यूनुस अली की दुकान से खोया का नमूना लिया। इस तरह टीम ने चार खोया और एक पनीर का सैंपल लिया है। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश, तेज बहादुर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह शामिल रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.