सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- दोस्तपुर, संवाददाता सेंट जेवियर्स स्कूल, दोस्तपुर में "तैयार रहें - सीखें, नेतृत्व करें, सेवा करें" थीम के अंतर्गत चार दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य छात्रों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना रहा। कैंप का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक कुशाग्र बरनवाल एवं प्रधानाचार्य अमित श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में ध्वजारोहण एवं पंजीकरण के साथ हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को नॉट बंधाई, प्राथमिक चिकित्सा, ड्रिल एवं नेतृत्व से जुड़ी गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। कैंप में जिला संगठन आयुक्त शशांक यादव ने भी पहुंचकर स्काउट-गाइड आंदोलन के महत्व पर प्रकाश डाला। कैंप का संचालन स्काउट काउंसलर मो. शकील एवं सचिन विश्वकर्मा के निर्देशन में किया गया। अंतिम दिन छात्रों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.