मेरठ, जुलाई 20 -- सरधना-बरनावा मार्ग स्थित द्रोण पब्लिक स्कूल में 22 से 25 जुलाई तक सीबीएसई नॉर्थ जोन-19 गर्ल्स कबड्डी क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। चार दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न जिलों की करीब 160 टीमें हिस्सा लेंगी। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन सोमवार को स्कूल परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रधानाचार्य डॉ. निधि सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 जुलाई को तीन बजे होगा। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में मेरठ, अलीगढ़, आगरा, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, मथुरा, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद समेत उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, नैन...