उन्नाव, मार्च 22 -- मोहान। मोहान नगर पंचायत स्थित स्कूल में 23 मार्च से 26 मार्च तक चार दिवसीय शैक्षिक महोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विद्यालय प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी। विद्यालय प्रबंधक विनोद मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सोमवार को स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री प्रेम शाक्य शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों की शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकाउत्साहवर्धन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...