सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरुकता कार्यक्रम के तहत चार दिवसीय विराट किसान मेला का आयोजन विजेथुआ महावीरन सूरापुर में किया गया है। जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के साथ कृषि निवेशकों की ओर से स्टाल लगाया जाएगा। मेले में आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों की ओर से खेती की नई विधि की जानकारी दी जाएगी। मेले शामिल होने के लिए 26 विभागों को डीएम की ओर से पत्र भेजा गया है। डीडी कृषि रामाश्रय यादव ने बताया कि विराट मेला 14 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...