बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में 10वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन शनिवार 14 से 17 फरवरी तक किया जायेगा। प्राचार्य डॉ. वंदना और क्रीड़ा सचिव डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इस चार दिवसीय आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ 14 फरवरी को होगा। समापन 17 फरवरी को किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला क्रीड़ा अधिकारी अमित रिछारिया उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.