बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से चार दिवसीय राष्ट्रीय कला महोत्सव 'अनुभूति' का आयोजन 19 मार्च से 22 मार्च तक किया जाएगा। यह आयोजन कंकौल स्थित प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी में होगा। जिला कला संस्कृति अधिकारी श्याम सहनी ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य कला, संस्कृति और लोक परंपराओं को बढ़ावा देना तथा युवा कलाकारों को मंच प्रदान करना है। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, गायन, पेंटिंग और टेराकोटा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।ताकि उनमें रचनात्मकता और कला के प्रति रुचि विकसित हो सके। आयोजन के दौरान कई विशेष आकर्षण भी रहेंगे। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों की प्रस्तुति, लाइव पेंटिंग और टेराकोटा का प्रदर्शन, लोकनृत्य और लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.