खगडि़या, मार्च 31 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के परबत्ता प्रखंड अन्तर्गत महद्दीपुर में चल रहे पांच दिवसीय राजकीय चैती दुर्गा मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। मेले में आकर्षण केंद्र वैष्णो देवी का गुफा बना है। वही प्रतिदिन रात्रि में नाटक का मेले में मंचन किया जा रहा है। रविवार की रात्रि महान सामाजिक अभिनय एक और जल्लाद नाटक का मंचन किया गया। जिसमें रंगकर्मियों ने शानदर अभिनय का परिचय दिया। नाटक का निर्देशन रंधीर कुमार सिंह ने किया। मेला सचिव अरुण सिंह और कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मेले का आयेजन हर वर्ष बेहद शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से होता है। अब तक मेले में किसी किसी भी प्रकार की घटना नही हुई। मीना बजार मे महिला की काफी भीड़ उमड़ रही है। टावर झूला, मिक्की हाउस, दुर्गा मंदिर के प्रांगण में भी काफी भीड़ लग रही है। इधर पसरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.