लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- कस्बा के एक रिसॉर्ट में चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन हो गया। आयोजन में दूर दराज से आए कार्यकर्ताओं ने रात प्रवास के दौरान एक दूसरे से विचार साझा किए। विदाई में उनके सपनों को सरकार करने का संकल्प लेकर वापस लौटने लगे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के तहत विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने एक रिसॉर्ट में चार दिवसीय रात्रि प्रवासी कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, और निकाय के सभासदों को आमंत्रित किया गया था। कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित जी के सपनों को लेकर जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। विधायक ने चार दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के समापन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पंडित जी स्वदेशी शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। शिक्षा केवल जीविकोप...