कटिहार, फरवरी 4 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र माघी पूर्णिमा के शुभ अवसर पर महानंदा तटबंध के किनारे दुर्गापुर में आयोजित चार दिवसीय पूजा अर्चना एवं मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा अर्चना एवं मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज मंडल ने बताया कि दूर दराज से श्रद्धालु गंगा मां का पूजा अर्चना करने पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा हेतु कमेटी के सभी सदस्य लगातार जुटे हुए हैं। मेला में डेढ़ सौ लकड़ी की बनी सामग्री की दुकानें कतारबद्ध सजी हुई है। इसके अलावा श्रृंगार, मिठाई,नास्ता, होटल सहित मनोरंजन के दर्जनों साधन मेला का आकर्षण का केंद्र बिंदु बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...